बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- सड़क हादसे रोकने के लिए क्रिटिकल कॉरीडोर टीमों ने जिलेभर में चिन्हित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। गौरतलब है कि जिले में सड़क हादसे रोकने के लिए एसएसपी के दिशा-निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में हादसा संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए 12 क्रिटिकल कोरिडोर टीम(सीसी टीम) का गठन किया गया है। बुधवार को सभी क्रिटिकल कोरिडोर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा हेतु दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ...