पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में 11 अप्रैल को क्रिटिकल केयर विषय पर राज्य स्तरीय शैक्षणिक संगोष्ठी (सीएमई) एवं हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) बरेली सिटी शाखा के सहयोग से आयोजित हो रहा है। कार्यशाला का मुख्य विषय एयरवे, मैकेनिकल वेंटिलेशन एवं फ्लेक्सिबल वीडियो लैरिंगोस्कोपी रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य चिकित्सकों और प्रशिक्षुओं को आपातकालीन चिकित्सा में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ जटिल एयरवे प्रबंधन और वेंटिलेशन की बारीकियों पर व्याख्यान देंगे। साथ ही प्रतिभागियों को फाइबरऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी और वीडियो लैरिंगोस्कोपी जैसे अत्याधुनिक उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। महाविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.