उरई, जून 11 -- उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण अधीन क्रिटिकल केयर यूनिट और शव विच्छेदन गृह का प्रधानाचार्य ने निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को समय से क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण पूरे किए जाने के सख्त निर्देश दिए।गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट एवं शव विच्छेदन गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुधार और निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों, तीमारदारों एवं आगंतुकों के लिए अतिरिक्त स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश आउटसोर्स क्लीनिंग संस्था के सुपरवाइजर को दिए। प्रधानाचार्य ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर मौजूद क...