बरेली, सितम्बर 26 -- देश के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करना सरकार की प्राथमिकता में है। आयुष्मान भारत योजना के जरिये सरकार इसे कमजोर वर्ग के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। क्रिटिकल केयर सुविधा आधुनिक चिकित्सा का अहम हिस्सा है। इसे बढ़ाने के साथ गांवों तक ले जाने और चिकित्सा शिक्षा में अनुसंधान पर विशेष प्रयास करना मरीजों के हित में है। यह बात झारखंड के राज्यपाल एवं बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार ने एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित 9वीं पल्मोक्रिट कांफ्रेंस के उद्घाटन पर कही।

सम्मानित व्यक्तित्व कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने अल-करीम विश्वविद्यालय, कटिहार के कुलपति डॉ. सैयद मोइद अहमद को श्रीराम मूर्ति ओरेशन से सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने 9वीं ...