नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए करीब 84 लाख टिकट आवेदन मिले हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल भी होगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप के लिए 193 देशों के करीब 30 लाख प्रशंसकों ने टिकटों के लिए आवेदन किया है। टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर तक खुली रहेगी। दो अक्तूबर से 21 नवंबर तक चलने वाले 14 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए अब तक कुल 12 करोड़ से अधिक टिकट आवेदन प्राप्त हुए हैं।.......

ह...