वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। रिंग रोड के पास एक खेल मैदान में बीते शुक्रवार को क्रिकेट के दौरान हुए विवाद में अधिवक्ताओं पर हमले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें दो नाबालिग हैं। बसनी, बड़ागांव (पिंडरा) निवासी चन्द्रेश कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें और उनके साथियों पर जान से मारने की नीयत से वार किया। इसमें वह बेहोश हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान मोबाइल फोन, चेन और नगदी भी छीन ली। पुलिस टीम ने ऐढ़े रिंग रोड क्षेत्र से गाजीपुर के सहर्ष आनंद सिंह उर्फ गोलू एवं दो किशोरों को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.