उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण समारोह सिविल लाइन में हुआ। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को इंडिविजुअल पुरस्कार प्रदान किया। उन्होने खिलाड़ियों से कहा कि वे इतनी मेहनत करें कि जनपद का नाम उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मे लिया जाए। इस मौके पर पीके मिश्रा, निम्मी अरोड़ा, मंजू लता, संजय राठी, मनीता सिंह, राकेश अस्थाना, साकिर हुसैन, गीता दीक्षित, विकास सिन्हा, ओम मिश्रा, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...