गया, अप्रैल 21 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मिल्खा सिंह खेल परिसर में कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में प्रथम वाइस चांसलर बॉक्स क्रिकेट लीग 2026 टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय की खेल एवं खेलकूद समिति की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। बॉक्स क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट बनाम स्कूल ऑफ ह्यूमन साइंस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट ने निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट पर 35 रन बनाए, जवाब में स्कूल ऑफ ह्यूमन साइंस की टीम 6 ओवरों में 7 विकेट पर मात्र 22 रन ही बना सकी। इस जीत के नायक अभिजीत शेखर रहे, जिन्हें एक ओवर में 2 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, सहायक निदेशक खेलकूद ने बताया कि विभागों के बीच ...