हापुड़, मार्च 1 -- हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी 20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला अप्रैल माह में खेला जायेगा। बार द्वारा निर्धारित फाइनल नहीं होने पर अध्यक्ष इलेवन और संयोजक इलेवन में मैच हुआ। मैच की कप्तानी अध्यक्ष नितिन गर्ग और संयोजक जितिन अग्रवाल ने की । इस मुकाबले में महिला शक्ति एडवोकेट वंतिका गर्ग, एडवोकेट दीवी खुराना, एडवोकेट मानू त्यागी की पत्नी प्रिया त्यागी, विशाखा, मोनिका शर्मा ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भाग लिया। अध्यक्ष नितिन गर्ग ने बल्लेबाजी करते हुए 12 रन और गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीम निर्धारित 20 ओवरों में 184 रन ही बन पाई और सुपर ओवर में भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाया। मैच टाई हो गया। मैच के उपरांत भव्य होली मिलन कार्यक्रम ...