लखनऊ, मार्च 15 -- आशियाना थानाक्षेत्र में रविवार शाम क्रिकेट मैच के दौरान एक बच्ची के सीने में बैट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को आनन फानन में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। औरंगाबाद जागीर निवासी सूरज राजपूत मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी रेखा और वैष्णवी (13), छवि और चार माह का बेटा है। वैष्णवी पास के ही स्कूल से कक्षा चार की छात्रा थी। पिता ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ी बेटी वैष्णवी अपनी छोटी बहन छवि और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के पास क्रिकेट खेल रही थी। खेल-खेल के दौरान वैष्णवी के सीने में बैट लग गया। वह जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। साथ खेल रही बहन और अन्य बच्चों ने घर जााकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में बेहोश वैष्णवी को लोकबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.