साहिबगंज, जून 4 -- बरहेट । थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में कुछ महीने पहले क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना में बरमसिया टीम के खिलाड़ी ने सनमनी टीम के एक खिलाड़ी को कथित रूप से सिर पर बल्ले से वार कर घायल कर दिया था । पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर बरहेट थाना में केस दर्ज करायी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...