दरभंगा, फरवरी 12 -- गौड़ाबौराम। बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में मौत के बाद किशोरों का शव उनके पैतृक गांव अखतबारा पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक अंकित सहनी,विवेक व पंकज के परिजन के दहाड़ से मजबूती दिल वालों का कलेजा भी पसीज गया। एक साथ गांव में तीन शव पहुंचने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया ग्रामीण कैलाश सहनी ने बताया कि तीनों गांव के होनहार युवाओं में से थे। क्रिकेट मैच खेल कर वे तीनों युवक अंकित, विवेक व पंकज सुपौल बाजार की ओर से वे गंडौल बिरौल हाईवे निकले थे । रास्ते में बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर ढाला के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीनों युवाओं की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते हीं अखतबारा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गई। मृतक विवेक के चाचा होमगार्ड के रिटायर्ड जवान ब...