क्रिकेट मैच के विवाद में युवक की पिटाई, चार पर केस
गोरखपुर, जून 8 -- सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के नेवास गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित महताब के अनुसार करीब 10 दिन पहले क्रिकेट खेल के दौरान गांव के एक युवक से उसका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में शुक्रवार को आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लात-घूंसों के साथ लोहे की रॉड व पंच से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने परवेज, सैफ, जावेद और शफीक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में विवाद, युवक पर रॉड से हमला, सिर में आए 10 टांके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.