गुमला, जून 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। शहर के वन तालाब के समीप स्थित चेटर मैदान में रविवार शाम क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चेटर निवासी शिवा केरकेट्टा पर पिस्तौल से फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना में पुलिस विभाग में कार्यरत बलजीत सिंह बाल-बाल बचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे मैच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद शिवा केरकेट्टा घर से पिस्तौल लेकर मैदान पहुंचा और बलजीत सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उसके कंधे को छूते हुए निकल गई। जिससे वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। घटना के समय मैदान में बड़ी संख्या में युवक मौजूद थे। जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद मौजूद युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद...