खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में बिंदु रामानंद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नयागांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कटिहार को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन नयागांव की टीम ने अनुशासित खेल और बेहतरीन रणनीति के बल पर जीत दर्ज की। मैच समाप्त होते ही मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। इस दौरान दर्शकों ने मैच में भाग ले रहे खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर हौसला अफजाई भी किया। वहीं फाइनल मुकाबले में विजयी टीम को पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने फाइनल मुकाबले के विजयी अीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार नकद पुरस्कार व उपविजेता कटिहार की टीम को 25 हजार रूपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व...