हापुड़, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचा तानने का आरोप लगाया है, हालांकि तमंचा दिखाने की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। गांव निवासी रिहान अली रविवार को अपने गांव निवासी नसीम के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान वहां पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जहां दोनों के बीच गाली गलौज के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायल कोतवाली पहुंचे। इस दौरान रिहान पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचा तानने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, घटना में घायल का उपचार कराने के लिए भेज...