अमरोहा, मई 1 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली बात पर विवाद हो गया। मैच देख रहे एक युवक की कुछ खिलाड़ियों ने बेरहमी से पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी राहुल पुत्र नानक सिंह शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित एक खाली खेत में चल रहे क्रिकेट मैच को देखने गया था। मैच खेल रहे कुछ युवकों ने राहुल से रनों के बारे में पूछताछ की। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने राहुल पर हमला कर दिया और उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। यह भी पढ़ें- पौधों को पानी दे रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा मारपीट में राहुल घायल हो गया। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ह...