क्रिकेट में स्वर्ण
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार के जमुई तक जब लड़कियों की आजादी को रौंदने वाली घटनाओं की मर्मांतक खबरें सिहरन पैदा कर रही थीं, ठीक उन्हीं पलों में जापान के कारोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय बेटियां हमें यह भरोसा सौंप रही थीं कि हमें आजादी और समान अवसर दीजिए, हम देश का सिर फख्र से ऊंचा करेंगे। एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका पर रिकॉर्ड रनों से जीत हासिल करने वाली यह टीम वाकई सराहना की हकदार है। एशियन गेम्स में हमारी महिला क्रिकेटरों ने यह कारनामा लगातार दूसरी बार अंजाम दिया है। इससे जाहिर होता है कि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता बनी हुई है। सचिन तेंदुलकर ने उनकी इस विजय की सटीक व्याख्या की है, 'टीम गेम की यही खासियत है। अलग-अलग खिलाड़ी, अलग-अलग पलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.