गाजीपुर, जनवरी 7 -- खानपुर। मठ सरैया में बुड़ऊं बाबा क्रिकेट क्लब की ओर से टूर्नामेंट मैच सिंगारपुर ने नसीरपुर को 54 रनों से हराया। मैच का उद्घाटन युवा नेता इंद्रेश यादव गोलू ने किया। पहला मैच सिंगारपुर और नसीरपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें सिंगारपुर टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 134 रन बनाए। जवाब में नसीरपुर की टीम निर्धारित ओवरों में भी 80 रन बनाए। दूसरा मैच मौधा और मठ सरैया के बीच खेला गया। जिसमें मौधा टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 104 रन बनाए। जवाब में उतरी मठ सरैया टीम 65 रन बनाकर सिमट गई। इस दौरान ग्राम सभा सुभाष यादव, त्रिलोकी, मनोज, विकास, शमशेर, संजीव, अमित, जयहिंद आदि सहित लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...