गाजीपुर, मई 14 -- भांवरकोल। क्षेत्र के भदौरा में आयोजित बाबा भद्रेश्वर नाथ नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार देर रात खेला गया। खिताबी मैच मुहम्मदाबाद और सलारपुर टीमों के बीच खेला गया। मुहम्मदाबाद ने सलारपुर को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलारपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में, मुहम्मदाबाद की टीम ने 10 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 78 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम किया। बृजेश कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच और इंद्रजीत राजभर को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। इस दौरान क्लब अध्यक्ष ओमनारायण राजभर, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध राजभर,अंकित, पवन, सोनू, मयंक, गोलू, विशाल, श्री भगवान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...