गंगापार, दिसम्बर 30 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैनुआ गांव में शनिवार को क्रिकेट खेल में मारपीट में घायल 17 वर्षीय किशोर मानस की इलाज के दौरान मंगलवार की शाम मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कैनुआ गांव में शनिवार को क्रिकेट खेल के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गई थी। जिसमें मानस पुत्र हरिनाम सिंह को आरोपित हिमांशु सिंह पुत्र मुल्कराज सिंह ने बल्ले से सिर पर वार करके घायल कर दिया था। घायल मानस को परिजन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां मंगलवार की शाम मानस ने दम तोड़ दिया। मानस की मौत को सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित हिमांशु सिंह को हत्या की प्रयास की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...