बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन तिरहुत ने पटना को और दरभंगा ने भागलपुर को हराया। पहला मैच पटना और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। इसमें तिरहुत की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तिरहुत प्रमंडल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का स्कोर बनाया। तिरहुत की ओर से रुद्रांश ने 21 बॉल में 22 रन एवं देव ने 14 बॉल में 15 रन बनाये। पटना प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुधांशु ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट और आयुष राज ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिया। पटना प्रमंडल की टीम बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। पटना की ओर...