सहारनपुर, मार्च 17 -- सहारनपुर आईएमए द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक में शहर के चिकित्सकों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। नालंदा स्कूल के मैदान में हुए आयोजन में क्रिकेट में डॉ प्रवीण शर्मा की टीम प्रथम रही, जबकि डॉ सऊद हसन की टीम उपविजेता रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार और नालंदा स्कूल के निदेशक सुभाष चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। अन्य प्रतियोगिताओं में पुरुष शतरंज में डॉ रजनीश दहूजा प्रथम और डॉ मनप्रीत द्वितीय रहे। महिला शतरंज में डॉ विनीता मल्होत्रा प्रथम और डॉ प्राची द्वितीय रहीं। वॉलीबॉल में डॉ रजनीश दहूजा की टीम विजेता और डॉ आयुष धवन की टीम दूसरे स्थान पर रही। 10 मीटर एयर राइफल में डॉ नरेश नौसरान प्रथम और ...