मेरठ, फरवरी 10 -- हस्तिनापुर। ट्रांसलम एकेडमी में ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी और हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल के बीच रविवार को क्रिकेट मैच खेला गया। कोच सनी विश्वकर्मा के निर्देशन में ट्रांसलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 25 ओवर में 177 रन बनाए। सारांश यादव ने 40 और देवांश मोतला ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की पूरी टीम मात्र 16.3 ओवर में 85 रनों पर ही ढेर हो गई। वैभव ने 27 व सार्थक ने 23 रन बनाए। ट्रांसलम टीम के अनमोल ने तीन विकेट झटके और हर्षवर्धन-देव मोरल ने 1-1 विकेट लिया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...