सासाराम, मार्च 15 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के यादव उच्च विद्यालय छुलकार खेल मैदान में रविवार को युवा क्रिकेट क्लब छुलकार के तत्वावधान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें बराढ़ीगोला की टीम ने बेनसागर को तीन रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। बताया जाता है कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में इशरा और बराढ़ीगोला के बीच आठ-आठ ओवर का मुकाबला खेला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...