धनबाद, जनवरी 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गणतंत्र दिवस पर सोमवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने रेलवे स्टेडियम धनबाद में फ्लड लाइट की शुरुआत की। उद्घाटन के साथ रेलवे स्टेडियम दुधिया रोशनी से नहा उठा। अब रेलवे स्टेडियम में डे-नाइट और नाइट क्रिकेट के आयोजन हो सकेंगे। धनबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बड़ी सौगात से कम नहीं। डीआरएम ने इस मौके पर कहा कि ग्राउंड में फ्लड लाइट लग जाने से खिलाड़ियों को आधुनिक एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और धनबाद मंडल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। फ्लड लाइट के उद्घाटन के बाद स्टेडियम में क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। डीआरएम ने बताया कि रेल कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय खेल प्रतिभा भी रात में क्रिकेट का लुत्फ उठा पाएंगे। मौके पर...