भदोही, जनवरी 28 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महर्षि आज़ाद स्टेडियम मेढ़ी में चल रहे तेजधर ब्रह्मबाबा राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नौवें दिन मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को भरपूर रोमांच प्रदान किया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला चंदौली और बांदा के बीच खेला गया। चंदौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। चंदौली की ओर से योगेश राणा (40 रन) और अरमान आलम (36 रन) ने अहम पारियां खेलीं। बांदा की ओर से गेंदबाजी में सौरभ यादव ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जबकि अरमान आलम, भानु मिश्रा और स्वतंत्र यादव ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम की शुरुआत भले ही मजबूत न रही हो, लेकिन ...