क्रिकेट प्रतियोगिता में जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम को 01 विकेट से हराया
जामताड़ा, मार्च 29 -- क्रिकेट प्रतियोगिता में जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम को 01 विकेट से हराया जामताड़ा,प्रतिनिधि।झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से रांची के ओवल ग्राउंड में आयोजित एच पी बोधनवाला क्रिकेट प्रतियोगिता में जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम को एक विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट सिंहभूम ने 49.2 ओवर में 398 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जामताड़ा की टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए 49.3 ओवर में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। जामताड़ा की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस अनुराग मुर्मू ने 04 विकेट चटकाए। वहीं ऋतिक को 3 और ओम सिंह को 2 विकेट मिले। बल्लेबाजी में रितेश रितुराज ने 117 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जबकि तालिब खान ने 93 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.