भदोही, जनवरी 4 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान। अभोली ब्लॉक के ग्राम सभा सराय कंसराय बजहाडीह में रविवार को विराट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन सुरियावां विनय चौरसिया ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्सावर्द्धन किया। कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर हमेशा स्वस्थ्य और निरोग रहता है। खेल में अनुशासन का होना अत्यंत जरूरी होता है। इस दौरान उद्घाटन मैच गोपीपुर और पांडेपुर के बीच हुआ। पांडेपुर की टीम टॉस जीतकर निर्धारित पंद्रह ओवर में नौ विकेट खोकर 92 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपीपुर टीम की शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और 52 रन पर ही टीम सिमट गई। इस मौके पर अंतिम तिवारी, विपिन पांडेय, पप्पू वर्मा, विक्की सिंह, बघेल गणेश जायसवाल, पंजाबी मोदनवाल, अंकित तिवारी, अमित पांडेय, भूपेंद्र उपाध्याय, रामराज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.