गाजीपुर, अप्रैल 17 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन्स के क्रिकेट स्टेडियम में यूपीसीए के निर्देशन में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने किया। पहला मैच गाजीपुर और बलिया के बीच खेला गया। इन मैच का आयोजन बेहतर खिलाडियों को तलाश कर मंडल टीम का गठन करने के लिए किया जा रहा है। एसपी ने खिलाडियों से वार्ता कर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के को-चेयरमैन व गवर्निंग काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करें। अंतर जनपदीय ट्रायल श्रृंखला में प्रत्येक टीम को 2-2 मैच खेलने का अवसर प्रदान किया जायेगा। यह भी पढ़ें- ट्रायल मैच में दिखाई बल्लेबाजी, गेंदबाजी की प्रतिभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.