शाहजहांपुर, मार्च 17 -- मदनापुर। ब्लॉक मदनापुर क्षेत्र के सिकंदरपुर कलां स्थित युवा कल्याण प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के ग्रामीण मिनी स्टेडियम में स्मृतिशेष अभय प्रताप सिंह मोनू की याद में द्वितीय ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक ने मैदान में उतर कर बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्मृतिशेष अभय प्रताप सिंह (मोनू) की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सिंह क्लब सिकंदरपुर कलां और गिहार क्लब मदनापुर के बीच मैच खेला गया। सिंह क्लब की कप्तानी अनुभव सिंह ने की, जबकि गिहार क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.