आगरा, फरवरी 26 -- अग्रवाल युवा संगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट 28 फरवरी से दो मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण व आमंत्रण पत्र विमोचन मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग द्वारा पुष्पांजलि महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर उनमें खेल भावना, भाईचारा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। महामंत्री अंकित अग्रवाल ने कहा कि टूर्नामेंट के समापन के बाद दोपहर 12 बजे से क्रिकेट मैदान पर पर ही होली मिलन समारोह होगा। इस दौरान सभी प्रतिभागी एवं समाजजन एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का आनंद लेंगे। संयोजक अंशुल बंसल ने कहा कि 23 मार्च को नि:शुल्क मेडिकल कैंप ...