क्रिकेट टूर्नामेंट में लाला ब्रदर्स ने फाइनल में बनाई जगह
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- श्रीराम वाटिका धाम मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला लाला ब्रदर्स और चैम्पियन इलेवन के बीच हुआ। चैम्पियन इलेवन को हराकर लाला ब्रदर्स ने फाइनल में प्रवेश किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चैम्पियन इलेवन ने निर्धारित 72 गेंदों में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाला ब्रदर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 67 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकाबले के दौरान लाला ब्रदर्स के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए तमाम क्रिकेट प्रेमी मैदान पर पहुंचे थे। जीत के बाद लाला ब्रदर्स के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.