हरदोई, जून 22 -- पिहानी। राभा गांव में चल रहे स्व. राधे श्याम त्रिपाठी मैमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पिहानी की टीम ने जीत हासिल की। जीत हासिल की। पिहानी की टीम ने नुमाइश पुरवा को 104 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। अभिषेक मैन ऑफ द मैच और रोशन मैन ऑफ द सीरीज बने। दिलीप मिश्रा, स्वाले खान, अली इशरत, राहुल मिश्रा, बबलू त्रिपाठी,राजेश मिश्रा, विपुल, जीशान, कैफ आदि मौजूद रहे। जितेंद्र और राशिद ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि कमेंट्री विपुल, रिजवान और सत्येंद्र यादव ने की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...