क्रिकेट टूर्नामेंट में पलिया और गोविंदपुर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- मो. हसन नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को लोधपुरवा में दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इनमें पलिया और गोविंदपुर की टीमों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मझगईं टीम की शरूआत अच्छी रही। ओपनर हैप्पी ने 27 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। गगन सात और अल्ताफ बारह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम पूरी तरह बिखर गई और 11.3 ओवर में केवल 102 रनों पर आल आउट हो गई। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलिया टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। पलिया के गेंदबाज बिस्सू ने तीन ओवरों में सोलह रन देकर पांच विकेट झटककर मैन आफ द मैच बने। पलिया ने मझगईं को पांच विकेटों से हरा दिया। दर्शकों का कहना था कि मझगईं टीम में कई अच्छे खिलाड़ी होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.