कटिहार, जनवरी 28 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के जागेश्वर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का संपन्न हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उचला बनाम कटिहार के बीच खेला गया।जिसमें कटिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को कप के साथ 25 हजार रुपये का पुरस्कार मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव के द्वारा प्रदान की गई।वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार रूपये का पुरस्कार दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रसान्त कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...