क्रिकेट टूर्नामेंट प्रशासन एकादश ने जीता ओपनिंग मैच
गढ़वा, अप्रैल 14 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के अधौरा गांव स्थित टीडीएम कॉलेज मैदान में श्री बाबा बंशीधर स्पोर्टिंग क्लब नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट का पहला मैच प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया। उसमें प्रशासन एकादश ने मैच जीत लिया। विधायक ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धौनी का उदाहरण देते हुए कहा कि धौनी ने क्रिकेट के दम पर पूरे विश्व में झारखंड और देश का नाम रोशन किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- सिमराही में यूनिटी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.