भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा की अध्यक्षता में गुरुवार को क्रीड़ा परिषद की बैठक हुई। बैठक में आगामी 22 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की गई। परिषद की अध्यक्षा डॉ. स्वस्तिका दास को टूर्नामेंट का आयोजन सचिव और समाजशास्त्र विभाग की डॉ. जूही सिंह को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। बैठक में डॉ. आशुतोष दत्ता, डॉ. ब्रजभूषण तिवारी और डॉ. संजय जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...