पूर्णिया, मार्च 2 -- रूपौली, एक संवाददाता। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन हाई स्कूल रूपौली के खेल मैदान पर किया गया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल डोभा और रूपौली के बीच रविवार को खेला गया। एम्पायर पवन कुमार ने डोभा टीम के कप्तान मोजम्मिल और रूपौली टीम के कप्तान मोनू महराज के बीच सिक्का उछाल कर टॉस किया। टॉस जीतकर डोभा कि टीम ने पहले बैटिंग का निर्णय लिया। डोभा की टीम ने सभी विकेट खोकर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए रूपौली की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में 129 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज करते हुए मैच को अपने नाम किया। टूर्नामेंट के फाइनल में पूर्व प्रमुख खुशेंद्र कुमार निराला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें।खेल से बौद्धिक और शरीरिक क्षमता का विकास होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.