कानपुर, जून 28 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर क्षेत्र के भुंडा गांव में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर भुंडा ने अपनी जीत दर्ज कराई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह उर्फ मनु यादव ने विजेता टीम को ट्राफी सहित अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। भुण्डा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में सपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह उर्फ मनु यादव के पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। रविवार को भुंडा और गोपालपुर के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला होने पर गोपालपुर पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 109 रन बनाए। दूसरी पारी में भुण्डा टीम ने अंतिम विकेट में अंतिम ओवर 110 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज कराई। इस प्रकार भुंडा टीम विजेता और उपविजेता गोपालपुर टीम घोषित की...