खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रहिमा खेल मैदान में सोमवार को हुए क्रिकेट मैच में भदास की टीम ने मछड़ा की टीम को छह विकेट से हरा दिया। ीादास की टीम ने टॉस जीतकर चार विकेट खोकर 212 बनायी। वही मछड़ा की टीम 167 रन पर ऑलआउट हो गई। आयोजक संतोष सिंह, अभिषेक गुप्ता, अंकुश आदि ने बताया कि 20 दिवसीय र्फेडशिप टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश सिंह और युवा नेता कुंदन सिंह चंचल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवा अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा की ओर प्रेरित होतेे हैं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.