बगहा, फरवरी 15 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल ग्राउंड में जनता ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में स्पोर्ट्स क्लब बेतिया की टीम ने लौरिया टीम को हराया। टॉस जीतकर लौरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन ही बना पाई।जबाब में बेतिया टीम चौदह ओवर में छह विकेट गंवाकर 91 रन बना मैच जीत लिया।मैंन आफ द मैच शालू रहें।इसके पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह और थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि श्री साह ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।साथ ही कहा कि प्रखंड स्तर पर खेल के विकास के लिए जो भी होगा, उसके लिए मैं हमेशा आगे रहूंगा। वही थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द बढता है। स्थानीय स्तर ...