संभल, अप्रैल 29 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव नंदपुर बीटा में मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोबिन चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य पति नकुल सिंह ओलख ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला भटपुरा और भदौरा टीम के बीच खेला गया। आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...