हजारीबाग, मई 8 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड कृषि फार्म मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय भाजपा-आजसू कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी एवं मांडू विधायक तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर की। फाइनल मुकाबला टंडवा और केरेडारी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टंडवा की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 98 रन बनाए। जवाब में केरेडारी की टीम 12 ओवर में 7 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। इस तरह टाइगर टीम टंडवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट कप के फाइनल में टाइगर टीम टंडवा बनी विजेता विजेता टीम टाइगर टंडवा को मुख्य अतिथियों के हाथों 21 हजार रुपये नगद एवं शील्ड दे...