साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सीनियर जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने के लिए जिले के टीमों का निबंधन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक टीम 25 दिसम्बर 2025 तक अपना निबंधन करवा सकते हैं। निबंधन शुल्क देकर टूर्नामेंट प्रभारी मो अशफाक से निबंधन फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंकुर सिन्हा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...