बदायूं, दिसम्बर 5 -- मूसाझाग। क्षेत्र के रूकुड़ा खोड़ा गांव की 12 वर्षीय सुमन पुत्री रामसेवक, कक्षा सात की छात्रा, सिविलियन विद्यालय में क्रिकेट देख रही थी। इसी दौरान उसकी नाक पर गेंद लग गई। घटना से वह गिरकर बेहोश हो गई। स्कूल के अध्यापक और परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। वर्तमान में उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...