सीतामढ़ी, मई 18 -- ​सीतामढ़ी/मेजरगंज। जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी खुर्द गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने क्रिकेट खेल रहे 14 वर्षीय बालक को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी खुर्द निवासी अशर्फी पासवान के पुत्र छोटू पासवान (14 वर्ष) के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​खेल का मैदान बना मातम का अखाड़ा यह भी पढ़ें- सड़क किनारे ताश खेलने के दौरान अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौतखेल का मैदान बना मातम का अखाड़ा ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को छोटू पासवान गांव के पास स्थित एक मैदान में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान मैदान के एक हिस्से मे...