हरदोई, फरवरी 1 -- पाली। क्रिकेट खेल रहे युवक की रन लेने के दौरान अचानक हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव खानू शंकरपुर निवासी 44 वर्षीय विजय त्रिवेदी खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार शाम पांच बजे के आसपास गांव के युवकों के साथ वह गर्रा नदी किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी टीम बैटिंग कर रही थी। वह दूसरी साइड खड़े थे। ग्रामीणों के मुताबिक, रन लेने के दौरान अचानक विजय के सीने में तेज दर्द होने लगा। मुंह से झाग आया और वह गश खाकर वहीं गिर पड़े। बेहोशी की हालत में चारपाई पर लाद कर ग्रामीण उनको घर लेकर आए। इलाज के लिए विजय को शाहाबाद ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में ती...