जौनपुर, मई 3 -- सुइथाकला। सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को देर शाम करीब पांच बचे पंचायत भवन पर क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर लाठी डंडे लेकर धावा बोल दिया। इस घटना में कई लोगों को चोट लगी है। थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी 20 वर्षीय शिवानंद दीक्षित शुक्रवार की देर शाम करीब पांच बजे गांव के पंचायत भवन पर क्रिकेट खेल रहे थे। इतने में गांव के उत्कर्ष कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शिवानंद दीक्षित घर चला गया। इतने में उत्कर्ष कुमार भी घर जाकर कहासुनी की बात अपने परिजनों को बताया। यह भी पढ़ें- कतालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, दस लोग जख्मी परिजन लाठी डंडे लेकर दर्जनों की संख्या हरिराम दीक्षित के घर में घुस कर शिवानंद दीक्षित और हरिराम दीक्षित के परिजनों के साथ मारपीट की। ...