क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट, मां-बेटा घायल
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- देवरियाकोठी। धरफरी मल्लाह टोला गांव में रविवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। इससे आक्रोशित एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के घर पर हमला बोल दिया, जिसमें बालेंद्र सहनी और उनकी बुजुर्ग मां रामज्ञा देवी घायल हो गईं। मामले को लेकर घायल बालेंद्र सहनी ने सोमवार को थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें अजय राय, राजा राय सहित आठ-दस लोगों को आरोपित किया है। बताया कि सभी आरोपित लाठी और भाला लेकर घर पर आ धमके। विरोध करने पर पिटाई कर दी। बचाव में आई मां रामज्ञा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- चेयरमैन पति समेत 10 लोगों पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.